अगले सीजन चेल्सी में शामिल होंगे पुलिसिच

लंदन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। चेल्सी ने जर्मन क्लब बोरुशिया डॉर्टमंड के फारवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियन पुलिसिच को खरीदने की घोषणा की है। पुलिसिच 2019-20 सीजन की शुरुआत से पहले इंग्लिश क्लब में शामिल होंगे।

बीबीसी के अनुसार, पुलिसिच को चेल्सी ने 5.8 करोड़ पाउंड की ट्रांसफर फीस पर खरीदा है। हालांकि, वह इस सीजन के अंत तक लोन पर जर्मन क्लब से ही जुड़े रहेंगे।

पुलिसिच अमेरिका के लिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खेलते हैं और अब तक 23 मैचों में नौ गोल कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, “इतने महान क्लब में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है।”

डॉर्टमंड के साथ पुलिसिच का अनुबंध जून 2020 में समाप्त होना था।

डॉर्टमंड के निदेशक मिशेल जोर्क ने कहा, “क्रिस्टियन का हमेशा से प्रीमियर लीग में खेलने का सपना रहा है और इसी कारण से हम उनके अनुबंध को बढ़ा नहीं पाए।”

जर्मन लीग में इस सीजन अब तक डॉर्टमंड का प्रदर्शन दमदार रहा है और फिलहाल टीम तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493