अगले 10 साल तक भी लंदन में रहूंगा : मोराटा

लंदन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अल्वारो मोराटा ने लंदन को नापसंद करने की बात से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मानी जाए, तो वह चेल्सी के साथ 10 साल का करार कर सकते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इटली के एक समाचार पत्र को दिए बयान में स्ट्राइकर मोराटा ने यह बात कही।

लंदन में रहने के बारे में दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर मोराटा ने कहा, “मेरा मतलब यह था कि संन्यास लेने के बाद मैं लंदन में नहीं रहूंगा।”

मोराटा ने कहा, “मैं यहां बहुत खुश हूं और अपनी पत्नी के साथ यहां रहने का आनंद ले रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “जब मेरा करियर पूरा हो जाएगा, तो मैं अपने देश लौटना चाहूंगा। मैं उसी जगह जाना चाहूंगा, जहां मेरा जन्म हुआ। यह सामान्य बात है। मैंने जब लंदन को व्यस्त शहर कहा था, तो मेरा मतलब यहां के ट्रैफिक और यहां की आबादी से था। यह एक अद्वितीय शहर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493