पेरिस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अगले महीने से शुरू होने वाले रियो ओलम्पिक-2016 में रूस के खिलाड़ियों की हिस्सेदारी पर अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) अगले 24 घंटों के अंदर फैसला ले सकती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आईओसी ने इस पर अंतिम फैसला लेने के लिए तीन सदस्यीय दल बनाया है जो दो अगस्त को अपना फैसला सुना सकता है।
रूस के खेल मंत्री विताली मुतको ने सोमवार को कहा, “मुझे उम्मीद है कि आज या कल टीम के प्रवेश की सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी और टीम परेशान स्थिति से काम करने की स्थिति में पहुंचेगी।”
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि टीम एक साथ होगी और तैयारी शुरू करेगी। उन्हें हमारा समर्थन हासिल है।”
dharmpath.com dharmpath