चेन्नई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार लिंगुस्वामी की आगामी तमिल फिल्म ‘संदाकोजही 2’ की शूटिंग अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। यह वर्ष 2005 की तमिल फिल्म ‘संदाकोजही’ का सीक्वल है।
सूत्र ने बताया, “फिल्म की शूटिंग अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी, संभवत: 30 अगस्त से। फिल्म के लिए चेन्नई में एक बड़ा सेट बनाया जा रहा है, जहां लगातार 40 दिनों तक शूटिंग होगी। यह फिल्म अगले साल संक्रांति पर रिलीज होने की उम्मीद है।”
इसमें विशाल, कीर्ति सुरेश और राज किरण प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
वरलक्ष्मी सरथकुमार को खलनायिका की भूमिका के लिए तैयार किया गया है। इम्मान को संगीतकार के रूप में अनुबंधित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath