अगस्त से ‘फन्ने खां’ की शूटिंग शुरू करेंगी ऐश्वर्य

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग अगस्त से शुरू करेंगी। यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी।

टी-सीरीज द्वारा रविवार को किए गए ट्वीट के मुताबिक, “ऐश्वर्य राय बच्चन अगस्त से ‘फन्ने खां’ की शूटिंग शुरू करेंगी। टी-सीरीज, राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स और क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की पेशकश। फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। “

इस फिल्म में ऐश्वर्य और अनिल कपूर करीब दो दशक बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

दोनों इससे पहले फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ (2000) और ‘ताल’ (1999) में काम कर चुके हैं।

इससे पहले फिल्म के बारे में अनिल ने आईएएनएस को बताया था, “इसकी पटकथा शानदार है। यह एक संगीतमयी फिल्म है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। मैं पहली बार कोई ऐसा किरदार निभा रहा हूं, जिसका नाम खान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493