अग्सबर्ग ने अल्कामार के गोवेलेवू के साथ करार किया

अग्सबर्ग (जर्मनी), 10 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब अग्सबर्ग ने शनिवार को अपनी रक्षापंक्ति को मजबूती प्रदान करने के लिए एजेड अल्कामार के सेंटर बैक जेफरी गोवेलेवू के साथ करार किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अग्सबर्ग ने अपने चोटिल डिफेंडर जान इंगवेर कालसेन ब्राकर की गैरमौजूदगी को देखते हुए यह करार किया है।

इंगवेर को यूरोपा लीग मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और वह लम्बे समय के लिए मैदान से बाहर हैं।

अग्सबर्ग और अल्कामार ने करार की शर्तो को लेकर आपसी सहमति के आधार पर चुप्पी बनाए रखी है। दोनों क्लबों ने इस करार की अवधि और धन के भुगतान को लेकर कुछ नहीं कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493