‘अच्चम येनबंधु..’ से बाहर हुईं पल्लवी

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। गौतम वासुदेव मेनन की रोमांटिक तमिल फिल्म ‘अच्चम येनमबंधु मदामैयदा’ में अब अभिनेत्री पल्लवी सुभाष अभिनय नहीं कर रही हैं। उनके पास तारीखों की समस्या के चलते उनकी जगह किसी नई अभिनेत्री को ले लिया गया है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “पल्लवी अब इस परियोजना का हिस्सा नहीं हैं। गौतम ने उनकी जगह एक नई अभिनेत्री को ले लिया है।”

पल्लवी बहुत पहले ही ‘अच्चम येनबंधु..’ की टीम में शामिल हो चुकी थीं, लेकिन परियोजना में देरी के कारण वह हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में व्यस्त हो गईं।

सूत्र ने बताया, “वह एक हिंदी धारावाहिक को तारीखें दे चुकी हैं। वह तारीखों में समायोजन नहीं बिठा पाईं, इसलिए गौतम के पास उनकी जगह दूसरी अभिनेत्री को लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।”

पल्लवी ने कुछ दिन फिल्म की शूटिंग भी की है, जिसमें सिलांबरासन उर्फ सिंबू मुख्य भूमिका में है।

सूत्र ने बताया, “अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पल्लवी की जगह किसने ली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493