अच्छा दिखना व्यक्तिपरक है : अदिति राव हैदरी

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि अच्छा महसूस करना जरूरी है और अच्छा दिखना व्यक्तिपरक है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सेलिब्रिटी बनने के लिए अच्छा दिखना जरूरी है? इस पर अदिति ने आईएएनएस से कहा, “अच्छा दिखना व्यक्तिपरक है। मुझे लगता है कि सभी के लिए जरूरी है कि वह हमेशा अच्छा महसूस करें।”

अदिति ने अपने फैशन भाव को सरलता के रूप में वर्णित किया।

उन्होंने कहा, “मुझे बहुत सारी चीजें पसंद हैं। मुझे विंटेज फैशन पसंद है और जाहिर है मैं देसी बोहो स्ट्रीट स्टाइल पसंद करती हूं। भले ही में रेड कार्पेट की ड्रेसिंग में हूं, मुझे सरलता पसंद है।”

उन्होंने मंगलवार को वॉच ब्रांड स्वच्छ का नया कलेक्शन जारी किया। वहीं अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें घड़ियां बहुत पसंद है।

अपने संग्रह के बारे में उन्होंने कहा, “इसे आप ‘स्वाच एक्स यू’ कह सकते हैं। यह रचनात्मक है। आपको यहां खुद के डिजाइन्स मिलते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493