मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने ‘बरेली की बर्फी’ की रिलीज के लिए तैयार निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने बताया कि फिल्म की अच्छी कहानी के लिए शोध और सूचना जरूरी है।
मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने ‘बरेली की बर्फी’ की रिलीज के लिए तैयार निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने बताया कि फिल्म की अच्छी कहानी के लिए शोध और सूचना जरूरी है।
अश्विनी ने गुरुवार को यहां महबूब स्टूडियो में पूरे कलाकारों और टीम के सदस्यों के साथ फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री कृति सेनन के जन्मदिन के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि कथाकार के रूप में आपका शोध और विवरण सही होना चाहिए, खासतौर पर अगर आप फिल्म बना रहे हों।”
उन्होंने कहा, “मेरी फिल्में हमेशा जानकारी देती हैं क्योंकि हम बहुत शोध करते हैं। जब मैंने विज्ञापन शुरू किया तो मैं बहुत से ब्रांड संभालता था। मैं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा में शोध करता था इसलिए मुझमें यह स्वाभाविक रूप से ही है।”
‘बरेली की बर्फी’ 18 अगस्त को रिलीज होगी। इसमे आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath