अच्छी कानून-व्यवस्था के बिना तरक्की नहीं कर सकता मुल्क : मायावती

मायावती ने अपने मुबारकबाद संदेश में कहा है कि बिना अच्छी कानून व शांति-व्यवस्था एवं अमनो-अमान के समाज व मुल्क तरक्की नहीं कर सकता।

मायावती ने जारी एक बयान में कहा कि एक महीने तक रमजान का रोजा रखने व तरावीह की नमाज आदि की इबादत करने के साथ-साथ अपने माल में से गरीबों व मिसकीनों को आर्थिक मदद के रूप में जकात व फितरा अदा करने के बाद अब उनके लिए खुशी मनाने का दिन आया है, ऐसी ईद-उल-फितर के लिए तमाम मुस्लिम भाइयों व बहनों एवं बच्चांे को तह-ए-दिल से बहुत-बहुत मुबारकबाद।

उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमान व उनके त्योहार हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति के सदियों से अभिन्न हिस्सा हंै।

मायावती ने कहा, “बसपा का यह प्रयास सतत जारी रहेगा कि भारतीय समाज के अन्य लोगों की तरह ही हमारे मुस्लिम समाज के लोग भी सुखी व संपन्न हों और उनका जीवन भी खुश व खुशहाल रहे। उनसे अपील है कि वे अपने देश में अमनो-अमान, शांति-व्यवस्था व आपसी भाई-चारे को बढ़ाने के लिए कुदरत से जरुर दुआ करते रहें, क्योंकि समाज की तरक्की में ही सबकी व मुल्क की तरक्की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493