अच्छी पटकथा के साथ लौटने में खुशी : अनुराग कश्यप

मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप का कहना है कि अच्छी पटकथा के साथ वापस आकर वह खुश हैं। उनकी फिल्म निर्माण कंपनी फैंटम फिल्म्स ने सिनेमैन प्रोडक्शंस कंपनी के सहयोग से गुजराती फिल्म ‘रांग साइड राजू’ का निर्माण किया है।

कश्यप ने अपने बयान में कहा, “अच्छी कहानी के साथ लौटने में हमेशा खुशी मिलती है और जिस तरह से ‘रांग साइड राजू’ बनी है और दुनिया भर में एक साथ फिल्म को रिलीज करने के लिए साझेदार मिले हैं, उससे हम सब खुश हैं। मुझे लगता है कि इससे दर्शकों को एक साथ फिल्म देखने में मदद मिलेगी, जिससे पायरेसी की संभावना कम होगी।”

फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने की उम्मीद है।

यह थ्रिलर फिल्म हिट एंड रन मामले पर आधारित है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493