अच्छी फिल्म में बेहतरीन किरदार का जुनूनी : गजराव राव

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बधाई हो’ में प्रमुख भूमिका निभा चुके अभिनेता गजराव राव का कहना है कि अभिनय उनका पहला प्यार है लेकिन वह इंडस्ट्री में बने रहने के बोझ को एक कलाकार ेक रूप में अपने जुनून पर भारी नहीं पड़ने देना चाहते।

गजराव ने आईएएनएस को बताया, “ईमानदारी से कहूं तो मैं एक कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में बने रहने के लिए स्ट्रगल नहीं करना चाहता। मैं अच्छी फिल्म में एक अच्छे किरदार के लिए स्ट्रगल करना चाहता हूं। मैं हमेशा से एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनना चाहता हूं, जो बताने लायक हो। मैं हमेशा अच्छी प्रतिभा के साथ काम करना चाहता हूं।”

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अपनी औपचारिक शिक्षा पूरी कनरे के बाद गजराव ने कॉपीराइटिंग और डायलॉग राइटिंग के क्षेत्र में काम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493