अच्छे काम, जनता के लिए खुद को समर्पित करना चाहता हूं : सुनील ग्रोवर

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। हास्य कलाकार कपिल शर्मा के साथ हुए झगड़े के बाद कई दिनों तक चुप्पी साधे रखने वाले सुनील ग्रोवर का कहना है कि वह थोड़ा खोए हुए और घबराए हुए हैं, लेकिन वह खुद को अच्छे काम और लोगों के प्रति समर्पित करने के बारे में सोच रहे हैं।

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। हास्य कलाकार कपिल शर्मा के साथ हुए झगड़े के बाद कई दिनों तक चुप्पी साधे रखने वाले सुनील ग्रोवर का कहना है कि वह थोड़ा खोए हुए और घबराए हुए हैं, लेकिन वह खुद को अच्छे काम और लोगों के प्रति समर्पित करने के बारे में सोच रहे हैं।

कपिल के लोकप्रिय शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील सफल हास्य कलाकारों के समूह का हिस्सा रहे। वह मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के किरदार में लोगों को गुदगुदाते रहते थे, लेकिन इसी बीच विमान में कपिल के साथ लड़ाई होने की बात सामने आई। खबरों में कहा गया कि कपिल ने उन्हें गालियां दी और उनके साथ हाथापाई भी की।

सुनील ने सोमवार रात ट्वीट किया, “मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सबका आभार। प्यार के बिना मैं अस्तित्वहीन हूं। सार्वजनिक तौर पर मेरी पहचान आप लोगों के द्वारा लुटाए गए प्यार की वजह से हैं। मैं इसे गले लगाता हूं। यह मेरे दिल को भरता है और नफरत के लिए कोई खाली जगह नहीं छोड़ता, मैं खुद को बस अच्छे काम और अच्छे लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जो मेरे इरादों को सचमुच स्वीकारते हैं।”

सुनील कहते हैं, “और हां, मैं इस समय थोड़ा खोया हुआ और घबराया हुआ महसूस कर रहा हूं।”

कपिल के साथ हुए अनबन के बाद से सुनील शो में दिखाई नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि भविष्य में उनके लिए क्या है, लेकिन अपने प्रियजनों के साथ उन्हें सुकून मिलता है।

उन्होंने अपने बेटे के हाथों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ईश्वर का धन्यवाद कि मेरा बेटा मोहन मेरे बगल में सो रहा है। उसका मासूम चेहरा देखकर मैं मुस्कुराने का ऐसा मकसद होने पर खुद को खुशकिस्मत समझता हूं। यह मुझे भरोसा देता है कि चाहे कुछ भी हो कल सुंदर होगा।”

इससे पहले कपिल ने सोशल मीडिया पर सुनील को बड़ा भाई बताते हुआ उनसे माफी मांगी थी, जिस पर सुनील ने उन्हें जानवरों के साथ ही इंसानों का भी सम्मान करने की सलाह दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493