अजय का लोगों से प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने का आग्रह

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन ने लोगों से प्लास्टिक को रिसाइकल करने का आग्रह किया है क्योंकि इससे प्रदूषण से निपटने में मदद मिलेगी।

‘सिंघम’ अभिनेता ने शनिवार को ट्वीट किया, “हमारे महासागरों में प्लास्टिक के पांच ट्रिलियन पीस हैं। यह पृथ्वी को 400 से अधिक बार घेरने के लिए पर्याप्त हैं। प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें। प्लास्टिक को रिसाइकल करें।”

इससे पहले भी अजय पर्यावरण संरक्षण पर अपने सरोकार का इजहार कर चुके हैं। वर्ष 2013 में आई खबरों के मुताबिक, उन्होंने गुजरात के अत्याधुनिक सोलर पार्क में निवेश किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493