अजय देवगन बनेंगे तानाजी मालुसरे

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ में सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में दिखेंगे।

तानाजी मालुसरे 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी की सेना में सैन्य नेता थे।

अजय ने बीते बुधवार को अपनी फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पहली झलकी में अजय मराठी योद्धा के अवतार में युद्धभूमि में नजर आ रहे हैं।

अजय ने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि तानाजी भारतीय इतिहास के गुमनाम योद्धाओं में से एक हैं। फिल्म में तानाजी अपने राजा छत्रपति शिवाजी, अपनी मिट्टी और लोगों के लिए लड़ते हैं।

यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी। राउत को ‘लोकमान्य : एक युगपुरुष’ के निर्देशन के लिए पहचाना जाता है।

वर्ष 2016 की ‘शिवाय’ में नजर आ चुके अजय ‘बादशाहो’ और ‘गोलमाल अगेन’ पर काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493