अजरबैजान के सैनिकों के साथ संघर्ष, आर्मीनिया के 18 सैनिक मरे

येरवान, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। काराबाख संघर्ष क्षेत्र में सीमा पर आर्मीनिया और अजरबैजान देश के सैनिकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को आर्मीनिया के राष्ट्रपति सेर्झ सर्गस्यान ने दी।

सर्गस्यान ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान शनिवार के इस संघर्ष को 1994 के संघर्षविराम के बाद अब तक व्यापक स्तर पर हुए संघर्षो में से एक बताया। उन्होंने कहा कि समन्वित रक्षात्मक कार्रवाई के चलते आर्मीनिया के सैनिक स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल रहे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सर्गस्यान ने काराबाख के साथ आपसी सैन्य सहायता पर एक करार पर हस्ताक्षर करने की जरूरत की दरकार बताई और आर्मीनिया व अजरबैजान के सैनिकों के बीच संपर्क रेखा को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई आदेश दिए।

आर्मीनिया रक्षा मंत्रालय की प्रेस सर्विस ने शनिवार को कहा कि अजरबैजान ने शुक्रवार रात उनकी सीमा से लगते नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में भारी हथियारों, टैंक और तोपों से हमले किए।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि आर्मीनिया की ओर से किए गए जवाबी हमलों में अजरबैजान के सैनिकों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

नागोर्नो-काराबाख गणराज्य के रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस संघर्ष में दो हेलीकॉप्टर, तीन टैंक और दो मानवरहित हवाई दुश्मन इकाई बर्बाद हो गईं। मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493