अजलान शाह कप के लिए भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने मलेशिया के शहर इपोह में 6 से 16 अप्रैल तक होने वाले 25वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए सोमवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। सरदार सिंह इस टीम की अगुवाई करेंगे।

इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा मौजूदा चैम्पियन न्यूजीलैंड, 2012 का ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जापान, कनाडा और मेजबान मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी।

सरदार सिंह को टीम का नेतृत्व सौंपा गया है जबकि एसवी सुनील उपकप्तान होंगे। भारतीय टीम में दो गोलकीपरों के अलावा पांच डिफेंडरों को शामिल किया गया है।

ऐसे में जबकि भारत को 2016 रियो ओलम्पिक में खेलना है, अजलान शाह कप उसके लिए तैयारियों का जायजा लेने के मानक के तौर पर काम करेगा।

भारतीय टीम अभी बेंगलुरू स्थिति भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में अभ्यासरत है। यह कैम्प सात मार्च को शुरू हुआ था।

टीम :

गोलकीपर : हरजोत सिंह, आकाश अनिल चिकते।

डिफेंडर :

रुपिंदर पाल सिंह, जसजीत सिंह खुल्लर, कोथाजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह और हरमनप्रीत सिंह।

मिडपील्डर : दानिश मुज्तबा, चिंगलेनसाना सिंह, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह (कप्तान), एस के उथप्पा, हरजीत सिंह।

फारवर्ड : तलविंदर सिंह, मंदीप सिंह, एसवी सुनील, रमनदीप सिंह, निकिन थिमैय्या।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493