अजलान शाह कप से ड्वायर करेंगे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में वापसी

इपोह (मलेशिया), 3 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉकी की सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक सुल्तान अजलान शाह कप का 24वां संस्करण रविवार से शुरू होने के साथ ही विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के जेमी ड्वायर और ग्लेन टर्नर भी 10 महीनों के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे।

ड्वायर अगर यहां खेलते हैं तो वह आस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ड्वायर के नाम 321 अंतर्राष्ट्रीय मैच है। पूर्व मिडफील्डर जेए स्टेसी ने भी इतने ही मैच खेले थे।

ड्वायर औक टर्नर विश्व कप-2014 के बाद से ही चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।

आस्ट्रेलिया के अलावा अजलान शाह कप में मेजबान मलेशिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, भारत और कनाडा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

टूर्नामेंट का पहला मैच आठ बार खिताब जीत चुके और मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया तथा कनाडा के बीच होगा।

इसके बाद भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगा। न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के तीसरे मैच ंमें मेजबान मलेशिया से भिड़ेगा।

यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन प्रारूप के अनुसार खेला जाना है।

भारत के नए कोच पॉल वैन ऐस के लिहाज से भी यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होगा क्योंकि बतौर भारतीय कोच यह उनका पहला टूर्नामेंट होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493