मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा है कि उनकी पिछली फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाईम इन मुम्बई’ के बाद, वह अभिनेत्री प्राची देसाई के साथ एक अद्भुत रोमांटिक गीत की शूटिंग कर रहे हैं। वर्तमान में इमरान अपनी आगामी फिल्म ‘अजहर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
फिल्म ‘अजहर’ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है।
फिल्म ‘घनचक्कर’ के अभिनेता इमरान ने ट्विटर पर यह घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि इस गीत का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है।
इमरान ने शुक्रवार रात ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘अजहर’ की शूट पर वापसी। ‘वन्स अपॉन अ टाईम इन मुम्बई’ के बाद, प्राची के साथ गीत की शूटिंग। यह अद्भुत रोमांटिक गीत की धुन प्रीतम ने बनाई है।”
फिल्म में इमरान अजहरुद्दीन का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजरुद्दीन के जीवन के उतार-चढ़ाव और साल 2000 में मैच फिक्सिंग प्रकरण और उनपर लगे प्रतिबंध को दिखाया जाएगा।
टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्च र्स और एमएसएम मोशन पिक्च र्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘अजहर’ 13 मई, 2016 को दुनियाभर में प्रदर्शित होगी।
‘अजहर’ में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath