‘अजहर’ के लिए कभी ऑफर नहीं मिला : हुमा

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह इमरान हाशमी अभिनीत बायोपिक ‘अजहर’ में लोकप्रिय बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा का किरदार निभा रही हैं। वहीं अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें फिल्म के लिए कभी ऑफर नहीं मिला।

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म में वह ज्वाला गुट्टा का किरदार निभा रही हैं? इस पर हुमा ने आईएएनएस को बताया, “यह अफवाह है, जो गलत है। मैं ज्वाला गुट्टा का किरदार नहीं निभा रही हूं। इसकी (अजहर) पेशकश मुझसे नहीं की गई। इसके लिए मुझसे कभी संपर्क ही नहीं किया गया।”

अभिनेत्री ने कहा, “मैं हैरान हूं कि यह अफवाहें कहां से आती हैं।”

फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर अजरुद्दीन के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को दशार्या गया है। उन पर 2000 में मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगा था और उन्हें जीवन भर के लिए मैच से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

फिल्म में इमरान पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

टोनी डिसूजा निर्देशित फिल्म में प्राची देसाई, नरगिस फाखरी, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493