अजान मामले को और तूल देने की जरूरत नहीं : सोनू निगम

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक सोनू निगम ने अजान मामले को अब और तूल नहीं देने की बात कही है। हाल ही में उन्होंने विवादित बयान दिया था कि अजान से उनकी नींद खुल जाती है, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था।

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक सोनू निगम ने अजान मामले को अब और तूल नहीं देने की बात कही है। हाल ही में उन्होंने विवादित बयान दिया था कि अजान से उनकी नींद खुल जाती है, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था।

सोनू ने मंगलवार रात को लोगों से इस मामले को छोड़ आगे बढ़ने की अपील की।

सोनू ने ट्वीट किया, “आप लोग चाहे मेरे पक्ष में हैं या विपक्ष में, चाहे सहमत हैं या असहमत..अब इस मामले को और तूल देने की जरूरत नहीं है। आगे बढ़िए..प्रार्थनाएं।”

इस टिप्पणी के बाद सोनू ने विवादित ट्वीट अगर किसी को मुस्लिम विरोधी लगा हो तो इसके लिए माफी भी मांगी।

सोनू के विवादित बयान के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग और संगठन उनके विरोध में उतर आए और कुछ तो उनके खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल करने की योजना भी बना रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493