अजीज की नजर में नहीं दिख रही फिल्मों में विविधता

न्यूयॉर्क, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी हास्य अभिनेता अजीज अंसारी की मानना है कि यह विचित्र बात है कि लेखक निकोलस स्पार्क्‍स की किताबों पर आधारित फिल्मों में सिर्फ श्वेत लोग हैं, इस तरह इनमें विविधता का अभाव है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, अजीज ने अपने विचार यहां शुक्रवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स ‘टाइम्स टॉक’ में रखते हुए कहा कि फिल्मों में विविधता में सुधार नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा, “मुझसे जब लोग पूछते हैं कि क्या आपको लगता है कि विविधता में सुधार हो रहा है? तो मेरी प्रतिक्रिया होती है कि ‘नहीं, हमारे लेखक के कमरे के बाहर एक पोस्टर है और यह निकोलस स्पार्क्‍स की उन किताबों में से एक है, जहां सिर्फ दो गोरे लोग एक-दूसरे को घूर रहे हैं।”

अजीज ने कहा, “ऐसी 20 फिल्में हैं, लेकिन उनमें से एक में भी अश्वेत महिला गोरे शख्स की आंखों में झांकती नहीं दिख रही है। हर किसी की जिंदगी में रोमांस होता है, लेकिन यह विचित्र बात है कि हर बार केवल दो गोरे लोग ही प्यार में पड़ते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493