चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अक्षरा हासन दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता अजीत कुमार के साथ अपनी पहली तमिल फिल्म करने जा रही हैं।
चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अक्षरा हासन दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता अजीत कुमार के साथ अपनी पहली तमिल फिल्म करने जा रही हैं।
इस फिल्म में काजल अग्रवाल भी होंगी। फिल्म की शूटिंग बेलग्रेड में शुरू हो गई है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अक्षरा इस फिल्म की दूसरी मुख्य नायिका होंगी और उनका फिल्म में एक्शन से भरपूर किरदार होगा। वहीं अजीत फिल्म में एक इंटरपोल एंजेट की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षरा उनकी पार्टनर की भूमिका में होंगी।”
फिल्म का निर्देशन सीवा कर रहे हैं। फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग विदेश और बाकी भारत में होगी।
सूत्र ने बताया, “अजीत तमिलनाडू में हुए एक कत्ल की जांच कर रहे हैं। इस कत्ल से जुड़े कुछ सुराख ढूढते हुए वह यूरोप जाते हैं।”
फिल्म का निर्माण सत्या ज्योती फिलम्स कर रही है।
dharmpath.com dharmpath