अजीत-गौतम के साथ काम करना मेरा सौभाग्य : पार्वती

चेन्नई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री पार्वती नैयर खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें फिल्मकार गौतम वासुदेव मेनन और अभिनेता अजीत कुमार के साथ आनेवाली तमिल एक्शन फिल्म ‘येन्नई अरिंधाल’ में काम करने का मौका मिला।

फिल्म 29 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है।

पार्वती ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि गौतम और अजीत के साथ काम करने का मौका मिला। यद्यपि मैं मलयालम और कन्नड़ सिनेमा में काम कर चुकी हूं, तमिल फिल्मों में काम करना मेरी ख्वाहिश थी और गौतम ने मुझे फोन करके फिल्म का प्रस्ताव दिया था।”

पार्वती ने कहा कि अजीत के साथ काम करना उनका सपना था।

उन्होंने कहा, “अब तक जितने भी अभिनेताओं को मैं जानती हूं, उनमें से वह (अजीत) सबसे विनम्र हैं। मैंने काफी सहजता के साथ गौतम और उनकी टीम के साथ काम किया। मैंने ‘येन्नई अरिंधाल’ से यह सीखा कि आप जितना ऊंचे और आगे जाते हैं, उतने ही विनम्र बनते हैं।”

‘येन्नई अरिंधाल’ में त्रिशा कृष्णन, अनुष्का शेट्टी और अरुण विजय ने काम किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493