अटलांटा में वायन के टूर बस पर गोलीबारी

अटलांटा, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अटलांटा के कंपाउंड नाइटक्लब में प्रस्तुति के बाद रैपर लिल वायन के टूर बस पर गोलीबारी की गई।

वेबसाइट ‘टीएमजेड’ के अनुसार, नाइटक्लब में प्रस्तुति के बाद तड़के 3.30 बजे वहां से रवाना होते ही वायन के दो टूर बसों पर गोलीबारी की गई।

वायन के अलावा दोनों में से किसी एक बस में रैपर लिल ट्विस्ट और रैपर हूड भी मौजूद थे।

हमले में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि जिस बस पर हमला हुआ, उसमें वायन मौजूद थे या नहीं।

एक सूत्र के मुताबिक, हमले के तुरंत बाद बसों को पास के एक होटल की तरफ मोड़ा गया और वायन के साथ मौजूद लोगों में से किसी ने पुलिस को हमले की सूचना दी।

बस में मौजूद लोग हमलावरों को ठीक से नहीं देख पाए, उनका कहना है कि हमलावर सफेद रंग के दो वाहनों में आए थे, जिनमें से एक स्पोर्ट्स कार और एक एसयूवी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493