अहमदाबाद, 11 मई (आईएएनएस)। गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने सोमवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च 2015 तिमाही में 71.72 फीसदी घटकर 715.05 करोड़ रुपये रहा।
एक साल पहले समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,528.55 करोड़ रुपये था।
कंपनी यहां जारी एक बयान में कहा कि उसकी कुल आय इस दौरान 4,667.56 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 5,996.49 करोड़ रुपये थी।
कारोबारी वर्ष 2014-15 के लिए कंपनी को समेकित आधार पर 816 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
आलोच्य कारोबारी वर्ष में कंपनी की कुल समेकित आय 24 फीसदी बढ़ी और यह 15,768 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,545 करोड़ रुपये दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath