‘अतिथि तुम कब जाओगे’ का सीक्वल नहीं है ‘गेस्ट इन लंदन’

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘अतिथि तुम कब जाओगे?’ का सीक्वल नहीं है। फिल्म के सह-निर्माता अभिषेक पाठक ने यह जानकारी दी है।

पाठक ने कहा, ” ‘गेस्ट इन लंदन’, ‘अतिथि तुम कब जाओगे?’ का सीक्वल नहीं है। यह एक अलग कहानी और अलग किरदारों के साथ एक अलग फिल्म है।”

हालांकि, ‘अतिथि तुम कब जाओगे?’ के सीक्वल को लेकर निर्माताओं के बीच बातचीत चल रही है। इसमें अजय देवगन, परेश रावल, कोंकणा सेन शर्मा, सतीश कौशिक और संजय मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में थे।

‘गेस्ट इन लंदन’ के सह-निर्माता कुमार मंगत पाठक ने कहा, “हम वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के साथ ‘अतिथि तुम कब जाओगे?’ का सीक्वल बनाने पर चर्चा कर रहे हैं। मूल और सीक्वल पर उन्हीं का अधिकार है।”

कियान एंटरटेंमेंट लिमिटेड के निदेशक (यूके) मोहन नदार ने कहा, ” ‘गेस्ट इन लंदन’ पूरी तरह से अलग तरह की फिल्म है। पैनोरमा स्टूडियो पहले से ही वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के साथ अतिथि तुम कब जाओगे के सीक्वल की चर्चा कर रहा है और कियान एंटरटेंमेंट उस फिल्म का हिस्सा नहीं होगी।”

पैनोरमा स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत ‘गेस्ट इन लंदन’ अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित और लिखित है। यह फिल्म 16 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493