‘अतुल्य भारत’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहते हैं अक्षय

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। तीन दशकों से सिने जगत का हिस्सा रहे अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि वह पर्यटन मंत्रालय के ‘अतुल्य भारत’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहेंगे।

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। तीन दशकों से सिने जगत का हिस्सा रहे अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि वह पर्यटन मंत्रालय के ‘अतुल्य भारत’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को इस अभियान से हटाए जाने के बाद से नए ब्रांड एंबेसडर को लेकर चर्चा गर्म है और इसके लिए अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अक्षय के नाम भी चर्चा में हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस अभियान के नए एंबेसडर बनना चाहेंगे, अक्षय ने कहा, “क्यों नहीं? यह एक बड़ी बात है। मैं यह जरूर चाहूंगा।”

अक्षय यहां सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ के प्रचार के लिए आए थे।

1990 में इराक-कुवैत युद्ध के दौरान भारतवासियों को कुवैत से बाहर निकालने के अभियान पर बनी इस फिल्म में अक्षय इसके महत्पवूर्ण किरदार रंजीत कात्याल की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में अक्षय के साथ निमरत कौर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493