अत्यधिक मदिरा पान से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान : अध्ययन

न्यूयार्क, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अधिक शराब पीने से अमेरिका को 2010 में कुल 249 अरब डॉलर या प्रति पैग 2.05 डॉलर का नुकसान हुआ। यह नुकसान 2006 में कुल 223.5 अरब डॉलर या प्रति पैग 1.90 डॉलर था। यह जानकारी एक नए अध्ययन से मिली।

अधिकांश नुकसान काम की उत्पादकता घटने, अपराध और स्वास्थ्य समस्याओं की चिकित्सा के कारण हुआ है।

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) द्वारा कराए गए अध्ययन के नतीजों से पता चलता है कि अत्यधिक शराब सेवन से देश की अर्थव्यवस्था को लगातार नुकसान हो रहा है।

अध्ययन के एक लेखक और सीडीसी के अल्कोहल कार्यक्रम के प्रमुख रॉबर्ट ब्रुअर ने कहा, “शराब पीने से होने वाले नुकसान में वृद्धि चिंताजनक है, खासकर इसलिए भी कि इसी दौरान देश को गंभीर मंदी का सामना करना पड़ा है।”

बचाव के तरीके अपनाने से अधिक शराब पीने की समस्या भी कम होगी और इससे होने वाला नुकसान भी घटेगा।

उल्लेखनीय है कि पुरुषों के लिए अधिक शराब पीने का मतलब है कि एक बार में पांच या अधिक पैग लेना और महिलाओं के लिए इसका मतलब है कि एक बार में चार या अधिक पैग लेना।

अध्ययन के मुताबिक, इस 100 डॉलर से अधिक के नुकसान में प्रत्येक पांच डॉलर खर्च पर दो डॉलर खर्च सरकार का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493