अदालत ने पिट का आग्रह खारिज किया

लॉस एंजेलिस, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट द्वारा एंजेलिना जोली से तलाक लेने से संबंधित संरक्षण के दस्तावेज को सील करने के अनुरोध को न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

लॉस एंजेलिस सुपीरियर कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान अभिनेता के इस आग्रह को ठुकरा दिया।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ ने पिट के सूत्र के हवाले से बताया कि हालांकि अभिनेता संरक्षण की लड़ाई को निजी रखने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं और पूरे मामले को सील करने के संबंध में एक सुनवाई 17 जनवरी 2017 को होगी।

जोली के वकील द्वारा जोड़े के अस्थायी तौर पर संरक्षण संबंधी कागजी कार्रवाई दायर करने के बाद पिट अपने छह बच्चों के संरक्षण से संबंधित विवरण को निजी बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

एक सूत्र ने जोली के हवाले से बताया कि अभिनेत्री (41) संरक्षण के समझौते को कानूनी तौर पर चाहती हैं ताकि भविष्य में पिट किसी शर्त से मुकर नहीं सकें।

सूत्र ने आगे बताया कि जोली थेरेपिस्टस के सुझाव और दोनों के बीच जो पूर्व सहमति बनी है उसके आधार पर चाहती हैं कि पिट और बच्चों के बीच अच्छे संबंध हों।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493