अदा शर्मा ने आग के साथ हूला हूप का अभ्यास किया

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘कमांडो 3’ में नजर आने को तैयार अभिनेत्री अदा शर्मा ने आग के घेरे के साथ हूला हूप का अभ्यास किया।

अदा ने कहा, “मुझे आग से डर लगता है, इतना कि मैं माचिस तक नहीं जला सकती। मैंने हूला हूप किया और एक दोस्त ने बताया कि इसे आग के साथ करना है। वह दो महीने साथ थी और मुझे प्रशिक्षण दिया। अगर कोई भी इसका अभ्यास करता है तो किसी प्रशिक्षक की निगरानी में करे।”

वह रियलिटी टीवी डांस शो ‘नच बलिए’ के दक्षिण संस्करण की निर्णायक मंडल की सदस्य भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493