अदिति की एम.एस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक का हिस्सा बनने की ख्वाहिश

चेन्नई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा कि वह दिग्गज गायिका एम.एस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहती हैं।

चेन्नई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा कि वह दिग्गज गायिका एम.एस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहती हैं।

अदिति आखिरी बार मणिरत्नम की तमिल रोमांटिक फिल्म ‘काटरू वेलियीदाई’ में नजर आईं थीं।

अदिति ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह एम.एस सुब्बुलक्ष्मी और महारानी गायत्री देवी की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहती हैं।

अदिति से जब पूछा गया कि वह कौन सा किरदार निभाना चाहती हैं, तो उन्होंने एंग ली की फिल्म ‘क्राउचिंग टाइगर हिडेन ड्रैगन’ के वॉरियर प्रिंसेस का नाम लिया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं।

वहीं, मणिरत्नम को उन्होंने अपना पसंदीदा निर्देशक बताया।

अदिति फिलहाल संजयलीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार ‘जादुई रहस्य’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493