अदिति गुप्ता रहस्यमयी शो में नजर आएंगी

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति गुप्ता आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘काल भैरव रहस्य’ सीजन 2 के साथ रहस्यमयी शैली में कदम रखने जा रही हैं।

इसमें अभिनेता गौतम रोडे मुख्य भूमिका में हैं।

अदिति ने कहा, “शो में मेरी भूमिका अब तक मेरी द्वारा किए गए किरदारों से पूरी तरह अलग है। यह पहली बार है जब मैं रहस्यमयी शैली में काम कर रही हूं।”

‘किस देश में है मेरा दिल’ की अभिनेत्री ने कहा, “मैं वर्तमान पीढ़ी की एक लड़की की भूमिका में हूं जिसे आसानी से बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। वह समझदार, मजेदार और ज्यादा बात करने वाली है। वह जमीन से जुड़ी है।”

वह ‘कुबूल है’ और ‘इश्कबाज’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493