अदिति संग रसोई में फिल्माए दृश्य मेरे पसंदीदा : फरहान

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘वजीर’ में फरहान अख्तर के मारधाड़ के अलावा रोमांटिक दृश्य भी हैं। उनका कहना है कि फिल्म में अदिति राव हैदरी के साथ फिल्माए गए रसोई दृश्य उनके सबसे पसंदीदा दृश्य हैं।

फरहान से फिल्म के उनके सबसे पसंदीदा दृश्य के बारे में पूछा गया, जवाब में उन्होंने कहा, “फिल्म में रसोई में एक दृश्य को फिल्माया गया है और यह मेरा सबसे पसंदीदा है।”

फिल्म के गीत ‘तू मेरे पास’ में यह दृश्य है, जिसमें फरहान नाराज अदिति की खाना बनाने में मदद करते नजर आ रहे हैं।

फरहान ने कहा, “फिल्म में हर किसी के अपने पसंदीदा दृश्य होते हैं, लेकिन अदिति के साथ यह दृश्य मेरा सबसे पसंदीदा है। कई अलग-अलग वजहों से इस दृश्य को फिल्माने में हमें पांच दिन लग गए। जब भी मैं यह दृश्य शूट करने जाता तो कोई न कोई परेशानी खड़ी हो जाती।”

विधु विनोद चोपड़ा निर्मित व बिजॉय नाम्बियार निर्देशित ‘वजीर’ आठ जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493