अधिकतर समय रसोई में बिता रहे हैं जाएन

लॉस एंजेलिस, 27 मई (आईएएनएस)। ‘वन डायरेक्शन’ बैंड के पूर्व सदस्य जाएन मलिक बैंड छोड़ने के बाद घर में अपनी मंगेतर के साथ लुत्फ उठा रहे हैं। उनकी मंगेतर पेरी एडवर्ड्स का कहना है वह अधिकतर समय रसोई में बिता रहे हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉ को डॉट यूके’ के मुताबिक, पेरी ने कहा, “उनके साथ ज्यादा वक्त रहना अच्छा लगता है। हम ज्यादातर वक्त रसोई में बिताते हैं। वह पाक कला में माहिर हैं।”

पेरी ने यह भी बताया कि वह अपने समूह ‘लिटिल मिक्स’ के नए गाने ‘ब्लैक मैजिक’ की लांचिंग में व्यस्त हैं और उनके पास अपनी शादी की तैयारियों के लिए समय नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि शादी कब होगी। हम अभी भी इस पर योजना बना रहे हैं, लेकिन मैं लिटिल मिक्स के साथ व्यस्त हूं, अब ‘ब्लैक मैजिक’ गाना आने वाला है। मैं और जाएन संपूर्ण और बेहतरीन शादी चाहते हैं। जैसे ही मुझे थोड़ा सा भी वक्त मिलेगा, हम शादी की योजना बनाएंगे। मुझे इन गर्मियों में शादी को लेकर संदेह है, लेकिन मैं आप को इसके बारे में बताऊंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493