अधिकांश आस्ट्रेलियाई समलैंगिक विवाह के समर्थक

कैनबरा, 2 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में पिछले एक दशक में लोगों के बीच समलैंगिक विवाह के समर्थन में वृद्धि हुई है।

एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, आस्ट्रेलिया में एक व्यापक सर्वेक्षण में पाया गया कि 67 प्रतिशत महिलाएं और 59 प्रतिशत पुरुष समलैंगिक विवाह को कानूनी बनाना चाहते हैं।

2005 में 17,000 लोगों पर किए गए वार्षिक सर्वेक्षण के मुताबिक, 43 फीसदी महिलाओं और 32 फीसदी पुरुषों थे।

रिपोर्ट के लेखक प्रोफेसर रोजर विल्किंस ने कहा कि यह देश के लोगों के व्यवहार में ‘बहुत गहरे बदलाव’ का प्रदर्शन करता है।

विल्किंस ने ‘आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ से कहा, “यह स्पष्ट व अच्छी बात है कि सामुदायिक भावना विवाह समानता के पक्ष में स्थानांतरित हुई है।”

आस्ट्रेलिया में समलैंगिकता को वैध बनाने पर इस सप्ताह बहस तेज हो गई है और अटकलें हैं कि सांसद जल्द ही संसद में एक बिल पेश कर सकते हैं।

आस्ट्रेलिया का सत्तारूढ़ रूढ़िवादी गठबंधन हालांकि इस मुद्दे पर विभाजित है, और समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के विपक्ष के दबाव का प्रतिरोध कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493