अधिक कर देकर भी स्पेन में खुश हैं नडाल

ला कोरुना (स्पेन), 8 फरवरी (आईएएनएस)। टेनिस जगत के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल का कहना है कि स्पेन में कर दरें इतनी अधिक हैं कि यहां रहने का औचित्य नहीं बनता लेकिन इसके बावजूद वह अपने देश स्पेन में खुश हैं।

नडाल ने यह बातें स्पेन के बैंक बैंको सडाबेल के ग्राहकों के सम्मेलन में कहा, “संपत्ति के प्रबंधन के संदर्भ में किसी ऐसे देश में रहना वित्तीय रूप से लाभकारी होगा जहां लाभकारी स्थितियां हों, लेकिन स्पेन में मैं अपने परिवार और मित्रों के साथ खुश हूं।”

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, नडाल ने पलेक्सको ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद करीब 1,000 से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

स्पेन के 30 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी नडाल ने कहा, “किसी अन्य देश में मैं दोगुने पैसे कमा सकता हूं, लेकिन यहां आधे में ही खुश हूं। पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं।”

इस साल जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मुकाबला राफेल नडाल और रोजर फेडरर के बीच खेला गया जिसमें फेडरर ने जीत हासिल की थी।

इस बारे में नडाल ने कहा कि उन्हें जल्द खत्म होने वाले मैच की तुलना में लंबे चलने वाले मैच पसंद हैं, जैसा कि आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हुआ। अधिक देर तक चलने वाले मैच खेलने से खुशी मिलती है। एक घंटे तक चलने वाले मैचों से अधिक संतुष्टि पांच घंटे तक चलने वाले मैच देते हैं।”

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि 2015 की तुलना में इस साल उन्हें टेनिस खेलते हुए अधिक आनंद और संतुष्टि महसूस हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493