अधिक फिल्में नहीं करता : रोनित रॉय

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। छोटे और बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाले वाले अभिनेता रोनित रॉय का कहना है कि वह अब एक साल में एक ही फिल्म करना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे उन्हें टेलीविजन पर काम करने का भी समय मिल जाता है। रोनित की अगली फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ है, जिसमें उन्होंने एक हरियाणवी नेता का किरदार निभाया है।

रोनित टीवी और फिल्मों दोनों जगह काम करने में सहज हैं।

रोनित ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं अधिक फिल्में नहीं करता। मैं एक साल में एक या फिर दो साल में तीन फिल्में करता हूं। इसलिए समय मेरे लिए कभी समस्या नहीं रहा। मेरा धारावाहिक ‘अदालत’ खत्म होने जा रहा है। इसलिए अब मैं सिर्फ ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ ही करूंगा। दोनों माध्यमों में काम कर सहज हूं।”

‘गुड्डू रंगीला’ में अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए रोनित ने कहा, “यह मेरी पिछली फिल्मों के किरदारों से एकदम अलग है।

फिल्म में रोनित बिल्लू पहलवान का किरदार निभा रहे हैं, जो खाप पंचायत और अखाड़े से जुड़ा हुआ है। वह पहलवान से विधायक बना है और खाप के लिए लड़ रहा है। वह खाप के विचारों को ही सही मानता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493