अध्ययन ने ‘राज-2’ के ‘सोनियो’ के रीमेक में किया काम

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अध्ययन सुमन ने अपनी फिल्म ‘राज-2’ के गीत ‘सोनियो’ का रीक्रिएटेड वर्जन गाया है। ‘राज-2’ 2009 में रिलीज हुई थी।

अभिनेता का कहना है कि यह गीत उनके दिल के बेहद करीब है।

गीत गाने के अलावा उन्होंने इसे निर्देशित किया है और इसके वीडियो में भी काम किया है।

अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने कहा, “मेरे लिए गाना ‘सोनियो’ हमेशा जीवंत रहेगा। मैं गाने को निर्देशित करना चाहता था क्योंकि यह भावनात्मक रूप से मेरे दिल के बेहद करीब है।”

म्यूजिक वीडियो में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा ने भी काम किया है। गाने को हर्षित चौहान ने रीअरेंज किया है।

फिल्मों की बात करें तो अध्ययन बड़े पर्दे पर आखिरी बार 2014 में आई फिल्म ‘हार्टलेस’ में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493