अनकही, चुनौतीपूर्ण कहानियां प्रोत्साहित करती हैं : गोवारीकर

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ‘लगान’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी ऐतिहासिक फिल्में बना चुके फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर का कहना है कि उन्हें मजेदार और अनकही कहानियों पर फिल्में बनाना पसंद है।

गोवारीकर ने कहा, “कोई भी चुनौतीपूर्ण कहानी मुझे उत्साहित करती है। मुझे ऐसी कहानी बनाने में मजा आता है, जो अनकही हो। हम ब्रिटिश काल, राजाओं की जीवनशैली, जाति प्रथा और सभी.. चीजों के बारे में जानते हैं..लेकिन हम भुवन (‘लगान’ में आमिर के किरदार) के बारे में नहीं जानते और जब वह इस प्रकार की स्थिति में आता है, तब सच के साथ कल्पना का मेल होता है।”

उन्होंने कहा, “‘जोधा अकबर’ में भी हम नहीं जानते कि जोधा और अकबर के बीच क्या हुआ या उनका प्रेम संबंध कैसा था। इसलिए मुझे ऐसी दुनिया रचने में, लेकिन साथ ही अनकही कहानी सुनाने में मजा आता है। यह ‘मोहन जोदड़ो’ में भी हुआ। उसकी कहानी ने मुझे आकर्षित किया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493