‘अनजान..’ को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से उत्साहित हिना परमार

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री हिना परमार का कहना है कि वह क्राइम थ्रिलर शो ‘अनजान : स्पेशल क्राइम्स यूनिट’ को दर्शकों द्वारा मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से हैरान और खुश हैं।

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री हिना परमार का कहना है कि वह क्राइम थ्रिलर शो ‘अनजान : स्पेशल क्राइम्स यूनिट’ को दर्शकों द्वारा मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से हैरान और खुश हैं।

हिना ने एक बयान में कहा, “‘अनजान..’ को अपनी शुरुआत के पहले ही सप्ताह में मिली प्रतिक्रिया से मैं वास्तव में हैरान हूं। हां, यह सच है कि ज्यादातर शूटिंग हमने रात में की है। स्थायी सेट पर शूटिंग करने के बजाय हमने विभिन्न जगहों जैसे जंगल और अन्य डरावनी जगहों पर शूटिंग की है।”

डिस्कवरी जीत पर प्रसारित हो रहे इस शो में हिना अदिति की भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा कि शो में वास्तविकता का पुट लाने के लिए निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और डरावनी जगहों की तलाश करते रहते हैं।

लोटस टॉकीज द्वारा निर्मित इस शो में हिना के अलावा गशमीर महाजनी भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493