न्यूयॉर्क, 21 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स और उनकी बेटी सूरी को एख अंजान शख्स के साथ घूमते हुए देखा गया।
वेबसाइट ‘रडार ऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, प्राप्त तस्वीरों में केटी अपनी 10 वर्षीया बेटी के साथ एक नाव में बैठी हैं। उनके साथ एक अंजान शख्स भी है।
इस अंजान शख्स के साथ होम्स के रिश्ते के बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस जोड़े को बाते करते हुए और एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया।
केटी अपने कथित प्रेमी जेमी फॉक्स से अलगाव के बाद सिगल है।
dharmpath.com dharmpath