‘अनटुगेदर’ की शूटिंग शुरू करेंगे डोर्नम

लॉस एंजेलिस, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जैमी डोर्नम, बेन मेंडेलसन और जेमिमा किर्की व लोला किर्की आगामी हास्य ड्रामा फिल्म ‘अनटुगेदर’ में एक साथ काम करते नजर आएंगे।

डोर्नम को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ के लिए जाना जाता है।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक डोर्नम अपनी इस नई फिल्म में एक सफल लेखक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

लोला उनकी छोटी बहन की भूमिका निभाएंगी जिसका एक उम्रदराज प्रेमी है, जिसकी भूमिका मेंडेलसन निभाएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन एम्मा फोरेस्ट कर रही हैं तथा फिल्म की शूटिंग 17 अक्टूबर से शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493