अनस को ‘दीया और बाती हम’ के सेट पर आई मोच

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। चर्चित धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ में सूरज राठी की भूमिका निभा रहे अभिनेता अनस राशिद के टखने में मोच आ गई है। वह धारावाहिक के लिए आगामी कबड्डी दृश्य की शूटिंग कर रहे थे।

34 वर्षीय अनस ने धारावाहिक में कबड्डी खिलाड़ी जैसा दिखने के लिए एक निजी प्रशिक्षक रखा हुआ है। वह धारावाहिक के सेट पर कबड्डी खेलते समय चोटिल हो गए। उन्हें डॉक्टर ने 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी है।

अनस ने एक बयान में कहा, “हम एक अहम दृश्य की शूटिंग कर रहे थे और मैं बदकिस्मती से गिर पड़ा। डॉक्टर ने कहा है कि मुझे आराम की जरूरत है, लेकिन मैं कैसे शूटिंग में विलंब कर सकता हूं? इससे पूरी कास्ट का शेड्यूल प्रभावित होता है। मैं नहीं चाहता कि धारावाहिक मेरी वजह से मुसीबत झेले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493