अनिरुद्ध की ‘जूली’ पालतू जानवरों पर आधारित

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ‘वाय दिस कोलावरी दी’ और ‘सेल्फी बोम्मा’ जैसे गीतों से पहचान बना चुके गायक-संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर का नया गीत ‘जूली’ जारी हुआ है। यह चार जानवरों के प्यार से संबंधित है।

बयान के मुताबिक, यह गीत अनिरुद्ध और अभिनेता-निर्देशक-लेखक विग्नेश शिवन ने मिलकर बनाया है।

अनिरुद्ध ने बुधवार को जारी हुए गीत के बारे में कहा कि इस बार जो गीत उन्होंने तैयार किया है, वह हम सभी के लिए बेहतरीन है।

उन्होंने कहा, “हमेशा की तरह शिवन के साथ काम करना शानदार रहा और मुझे उम्मीद है कि हमारे प्रशंसक भी इस गीत का आनंद लेंगे।”

शिवन और अनिरुद्ध इससे पहले कई गीतों पर साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493