अनिल कपूर और सतीश कौशिक 15 साल बाद साथ दिख्रेंगे

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘वो सात दिन’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘दीवाना मस्ताना’ में एक साथ काम करने वाले अभिनेता अनिल कपूर और सतीश कौशिक 15 साल बाद एक बार फिर ‘फन्ने खान’ में देखा जा सकता। अनिल और सतीश ने कहा है कि उनके बीच की कैमेस्ट्री पहले जैसी ही है।

कौशिक ने ट्वीट किया, “एक अभिनेता के रूप में अनिल कपूर के साथ 15 साल बाद शुटिंग करके काफी खुशी हुई। ‘वो सात दिन’ से ‘फन्ने खान’ तक दोनों के बीच रिश्ता वहीं है।”

अनिल ने जवाब दिया, “ऐसा लग रहा है कि एक दिन भी नहीं बीता है। हम दोनों का रिश्ता पहले जैसा ही है। आपके साथ फिर से काम करके बहुत खुश हूं।”

कौशिक ने अनिल की ‘रूप की रानी चोरो का राजा’, ‘बधाई हा बधाई’ और ‘हम आपके दिल में रहते है’ जैसी फिल्मों को निर्देशन किया है।

इन दोनों की फिल्म ‘फन्ने खान’ को निर्देशन अतुल मांजरेकर कर है। इस फिल्म के निर्माता है राकेश ओम प्रकाश मेहरा। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के साथ राजकुमार राव ओर ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493