अनिल कपूर ने रणवीर की तुलना रसल क्रो से की

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ देखने के बाद अभिनेता अनिल कपूर ने रणवीर सिंह की तुलना हॉलीवुड अभिनेता रसल क्रो से की है।

रसल क्रो ने 2000 की ऐतिहासिक फिल्म ‘ग्लैडिएटर’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अनिल ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘ग्लैडिएटर’ के रसल क्रो को रणवीर की फिल्म से भारत का जवाब।”

रणवीर ने अनिल कपूर के साथ जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में काम किया था। वहीं इसके लिए रणवीर ने अनिल कपूर का आभार व्यक्त किया।

रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, “धन्यवाद एके। उम्मीद है आपको मुझ पर गर्व हो। डीडीडी पुरस्कार के लिए आपको बधाई।”

अनिल ने सोमवार को फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के लिए स्टारडस्ट अवार्ड फॉर सपोर्टिग एक्टर का खिताब जीता। फिल्म में उन्होंने रणवीर और प्रियंका के पिता का किरदार निभाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493