अनिल खन्ना आईटीएफ अध्यक्ष पद के लिए नामांकित (लीड-1)

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के अध्यक्ष पद के लिए एशियाई टेनिस महासंघ (एटीएफ) की ओर शनिवार को एटीएफ अध्यक्ष अनिल खन्ना के नाम का प्रस्ताव भेजा गया। अनिल फिलहाल एटीएफ के साथ-साथ अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के भी अध्यक्ष हैं।

आईटीएफ के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को सैंटियागो में होने वाली वार्षिक आम सभी की बैठक (एजीएम) में होना है।

अनिल को चुनाव में अमेरिकी टेनिस संघ के प्रमुख डेविड हैगर्टी, स्विट्जरलैंड टेनिस संघ के रेने स्टैमबाक और आईटीएफ के कार्यकारी उपाध्यक्ष जुआन मार्गेट्स से चुनौती मिलेगी।

चारों उम्मीदवार अभी आईटीएफ परिषद के सदस्य हैं।

अनिल खन्ना वर्ष-2005 से एटीएफ के अध्यक्ष हैं। उनकी उम्मीदवारी को कई एशियाई टेनिस संघों से समर्थन प्राप्त है। इसमें एटीएफ के महासचिव श्रीलंका के सुरेश सुब्रामण्यम, कुवैत के प्रमुख शेख अल अहमद अल सबाह, थाईलैंड के पूर्व उपप्रधानमंत्री सुवात लिप्टापानलोप और पाकिस्तान के सांसद सईद दिलावर अब्बास शामिल हैं।

एआईटीए के आजीवन अध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने भी कहा कि अगर अनिल आईटीएफ के अध्यक्ष चुने जाते हैं यह देश के लिए गौरव वाली बात होगी।

मौजूदा आईटीएफ अध्यक्ष फ्रांसेस्को रिकी बिटी ने 16 साल पद पर बने रहने के बाद 25 मार्च को इससे अलग होने की मंशा जाहिर की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493