अनिल, माधुरी संग काम करना सपना रहा है : रितेश

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख का कहना है कि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और अभिनेता अनिल कपूर के साथ काम करने का उनका हमेशा से सपना रहा है।

रितेश आगामी फिल्म ‘टोटल धमाल’ में पहली बार इन दोनों दिग्गज कलाकारों के साथ दिखाई देंगे।

‘हाउसफुल’ के अभिनेता ने शुक्रवार को ट्विटर पर दोनों के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और लिखा, “मुस्कान सब कहती है.. माधुरी दीक्षित नेने और अनिल कपूर संग काम करना मेरा सपना था..लेकिन एक ही फिल्म में दोनों के साथ काम का मौका मिला, यह एक सपना है।”

‘टोटल धमाल’ कॉमेडी एंटरटेनर फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की तीसरी फिल्म है। इसका सीक्वल ‘डबल धमाल’ था, जो इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित था।

फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में है। यह संयुक्त रूप से इंद्र कुमार के साथ अशोक थकेरिया और अजय देवगन द्वारा निर्मित है।

रितेश के पास दो और फिल्मे ‘मरजावां’ और ‘हाउसफुल 4’ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493