लॉस एंजेलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मक्सिको मूल की अमेरिकी तैराक अनीता अल्वारेज अगले महीने से ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो में शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों में लयबद्ध तैराकी में पदक जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार हैं।
न्यूयॉर्क के एमहर्स्ट में जन्मी अनीता पांच साल की उम्र से अपनी मां से लयबद्ध तैराकी सीख रही हैं। उनकी मां पिछले 30 साल से इसका प्रशिक्षण दे रही हैं।
समाचार एजेंसी एफे ने शुक्रवार को अनीता के हवाले से लिखा है कि वह तैराकी प्रतियोगिताओं के वीडियो देखकर बड़ी हुई हैं। उनकी प्ररेणा स्रोत मारिया कोरोलेवा हैं जो अब रियो ओलम्पिक में उनकी साथी तैराक होंगी।
ओलम्पिक में खेलने को लेकर उत्सुक अनीता ने बताया कि वह और कोरोलेवा रूस, आस्ट्रिया और मेक्सिको की तैराकों के सामने स्वर्ण पदक जीतने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
अनीता ने कहा कि पूल में अभ्यास करने के अलावा इस जोड़ी ने शारीरिक अभ्यास पिलेट व्यायाम और बैले नृत्य का भी अभ्यास करती रही हैं।
dharmpath.com dharmpath